बलिया, नवम्बर 8 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दयाछपरा गांव के सामने निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड हाईवे पर शुक्रवार की शाम मोटरसाइकिल के धक्के से छह वर्षीय बालक की मौत के मामले में पुलिस ने मृतक के दादा की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। दयाछपरा निवासी रामदरस ने तहरीर देकर आरोप लगाया है कि दोकटी थाना क्षेत्र के धतूरी टोला निवासी करण रजक, कुसौरी कला-सहतवार निवासी गुलशन भारती, सूरज रजक और संतोष रजक एक ही बाइक से ग्रीनफील्ड पर स्टंट कर रहे थे। यह भी पढ़ें- Balia News: बाइक की टक्कर से बालक की मौत में चार गिरफ्तार इसी दौरान बच्चे को जोरदार टक्कर मार दिया। उस समय बच्चा अपनी मां रिंकी द...