बलिया, अक्टूबर 13 -- मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने संभाली जिम्मेदारी Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय रसड़ा की चार छात्राओं को विभिन्न सरकारी संस्थानों में एक दिन के लिए उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई। छात्राओं ने बैंक, नगर पालिका, डाकघर और पुलिस चौकी में अधिकारियों की भूमिका निभाते हुए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण की पहल की।कार्यक्रम के तहत कक्षा आठ की छात्रा मीनाक्षी तिवारी को भारतीय स्टेट बैंक की रसड़ा शाखा का प्रबंधक बनाया गया। कक्षा सात की छात्रा अनन्या ने नगर पालिका परिषद रसड़ा में अधिशासी अधिकारी (ईओ) की भूमिका निभाई। इसी तरह छात्रा रागिनी साहनी को प्रधान डाकघर रसड़ा में पोस्टमास्टर और कक...