Balia News: एक दर्जन कनेक्शन काटे, 50 हजार की वसूली
बलिया, सितम्बर 26 -- Balia News: बेल्थरारोड। बिजली विभाग की ओर से शुक्रवार को नगर के बस स्टेशन इलाके में बकाया वसूली अभियान चलाकर कार्रवाई की गई। एसडीओ अनिल कुमार के नेतृत्व में विभागीय टीम ने घर-घर पहुंचकर बिजली कनेक्शन, मीटर और बिलों की जांच कर करीब एक दर्जन बकायेदारों का कनेक्शन काटा और 50 हजार रुपये की वसूली किया। अचानक शुरू हुए चेकिंग अभियान से क्षेत्र में बकाएदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही। टीम ने जांच के दौरान उपभोक्ताओं को समय से बिजली बिल जमा करने के लिए जागरूक भी किया। एसडीओ ने बताया कि लंबे समय तक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ नियमानुसार कनेक्शन काटने की कार्रवाई की गई है। कहा कि बकाया बिजली बिल की वसूली और कनेक्शनों की जांच का अभियान नगर के सभी वार्डों में लगातार जारी रहेगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील किया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.