बलिया, जुलाई 22 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। पीएचसी बांसडीह में मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक केतकी सिंह ने प्वाइंट आफ केयर टेस्टिंग (पीओसीटी) लैब का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस लैब के खुल जाने से क्षेत्रीय मरीजों को अब कुछ ही समय में तुंरत जांच रिपोर्ट मिल जायेगी। विधायक ने मैरीटार में आयोजित कार्यक्रम में चार गांवों में बनने वाले सामुदायिक भवन का भी शिलान्यास किया। केतकी सिंह ने कहा कि केंद्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार आमलोगों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। अस्पतालों में एक ही छत के नीचे सभी प्रकार की जांच सुविधा उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य है, ताकि ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को कहीं भटकना न पड़े। इसी क्रम में लैब स्थापित किया गया है। कहा कि बांसडीह क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी, बाढ़ सुरक्षा, स्कूल, स...