Balia News: ऋषिकांत हटाए गए, सुनील सिकंदरपुर के नए एसडीएम
बलिया, जुलाई 9 -- Balia News: नवानगर, हिन्दुस्तान संवाद। जिला प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी (एसडीएम) का स्थानांतरण कर दिया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की ओर से जारी आदेश के अनुसार, सिकंदरपुर के उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट ऋषिकांत राजवंशी को उनके वर्तमान पद से हटाकर डिप्टी कलेक्टर (बलिया) के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, डिप्टी कलेक्टर बलिया सुनील कुमार को सिकंदरपुर का नया उप जिलाधिकारी/उप जिला मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। जिलाधिकारी ने दोनों अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने-अपने नवीन पदों का कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.