बलिया, सितम्बर 15 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शहर के एनएच 31 पर एससी कॉलेज चौराहा पर मंगलवार की सुबह करीब छह बजे लबे सड़क अचानक हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। यह तो संयोग ही था कि उस समय सड़क पर कोई वाहन या आम लोग नहीं थे, अन्यथा बड़ी अनहोनी हो सकती थी। आस-पास के लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दिया, तो लाइन काटी गई। मौके पर पहुंचे विभागीय कर्मचारियों ने सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेटिंग की और करीब दो घंटे तक मरम्मत किया इसके बाद आपूर्ति चालू हो सकी। सुबह के समय बिजली गुल होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई, कई घरों में पेयजल का संकट गहरा गया। सरकार के आदेश के बावजूद उमसभरी गर्मी में बिजली की अंधाधुंध कटौती से शहर से गांव तक हाहाकार मचा हुआ है। ट्रिपिंग, लो वोल्टेज के घरों में लगे पंखा, कूलर समेत अन्य उपकरण शोपीस बनकर रह गए हैं। ग्रामीण...