Balia News: उमसभरी गर्मी में बिजली कटौती बढ़ा रही परेशानी
बलिया, अगस्त 29 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। उमसभरी गर्मी में बिजली की आवाजाही लोगों को बीमार बनाने लगी है। मौसम की मार से डिहाइड्रेशन समेत मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। सरकारी और निजी अस्पताल उल्टी, दस्त के साथ ही सर्दी जुखाम के मरीजों से पटे पड़े हैं। चिकित्सक हल्का, सुपाच्य और ताजा आहार सेवन करने की सलाह दे रहे हैं। इन सबके बीच तेज धूप और उमस में बिजली की लगातार कटौती परेशानियों को दोगुना कर दिया है। प्रदेश सरकार की ओर से शहरों को 24 घंटे तथा गांवों में 18 घंटे निर्बाध आपूर्ति का फरमान विभागीय उदासीनता के कारण धरातल पर नजर नहीं आ रहा है। कहीं कोई फाल्ट आने पर ठीक होने में हफ्तों लग जा रहे हैं। इसको लेकर उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति आक्रोश गहराता जा रहा है।बिजली की बदहाल आपूर्ति का आलम यह है कि चाहे दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.