Balia News: उप्र अंडर-19 क्रिकेट टीम में आयुष्मान और अभिषेक चयनित
बलिया, नवम्बर 3 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से नरसिंहपुर (मध्य प्रदेश) में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद के आयुष्मान सिंह और अभिषेक विश्वकर्मा उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। अंडर 19 आयु वर्ग के बालकों की उक्त राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन 11 से 17 नवंबर तक होगा। इससे पहले उत्तर प्रदेश अंडर 19 क्रिकेट टीम 4 से 8 नवंबर तक अयोध्या स्थित राज्य विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान के स्टेडियम में प्रशिक्षण कैंप करेगी। खिलाड़ियों के उत्तर प्रदेश क्रिकेट टीम में चयन पर जनपद के खेलप्रेमियों में खुशी है। आयुष्मान जनपद के तिलेश्वरी देवी इंटर कॉलेज, गौरा पोताई तथा अभिषेक विश्वकर्मा ज्ञानती देवी इंटर कॉलेज, गायघाट के छात्र हैं। पिछले वर्ष तेलंगाना में आयोजित अंडर-17 स्कूल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.