Balia News: उप्र अंडर-17 क्रिकेट टीम के चयनकर्ता होंगे अजीत
बलिया, अक्टूबर 27 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। कानपुर में 26 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली प्रदेशीय विद्यालयी बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में जनपद के अजीत सिंह 'बाबू' को अंडर-17 बालक टीम के चयनकर्ता की भूमिका सौंपी गई है। जनपद के कमरिया बाबा उमावि झामपुर, देवलबीर में कार्यरत अजीत कुमार सिंह को चयनकर्ता बनाए जाने से जनपद के खेल प्रेमियों में खुशी है। जनपद के ख्यातिलब्ध क्रिकेटर रहे अजीत कुमार सिंह 2023 से नियमित रूप से उत्तर प्रदेश टीम के चयनकर्ता की भूमिका निभाते रहे हैं।बतौर क्रिकेट प्रशिक्षक भी अजीत सिंह ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया है। वर्ष 2025 में शिवपुरी (मध्यप्रदेश) में आयोजित राष्ट्रीय विद्यालयी क्रिकेट प्रतियोगिता में अजीत सिंह के प्रशिक्षण में उत्तर प्रदेश बालिका क्रिकेट टीम ने कांस्य पदक जीता था। कानपुर में आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.