बलिया, नवम्बर 1 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। सुरेमनपुर दियरांचल के कटानपीड़ितों ने रविवार को महापंचायत किया। उपेक्षा से नाराज ग्रामीणों ने कटाव से बचाव के लिए चार नवम्बर तक ठोस उपाय नहीं होने पर पांच नवम्बर को आंदोलन की चेतावनी दी है। लोगों का कहना था कि कटान से अब तक दर्जनों लोग बेघर हो गये। दिन-ब-दिन कटान का दायरा बढ़ता जा रहा है, जबकि जनप्रतिनिधि और अफसर इस दिशा में उदासीन बने हुए हैं।गोपाल नगर पंचायत भवन में दियरांचल बचाओ संघर्ष समिति की ओर से महापंचायत की गयी। इसमें वक्ताओं ने कहा कि दियरांचल में स्थित नवका गांव, देवपुर मांझा, मानगढ़, वशिष्ठ नगर, गोपालनगर, गोपालनगर टाड़ी, शिवाल मठिया समेत अन्य कई गांवों में सरयू नदी से कटान हो रहा है। गोपाल नगर-वशिष्ठ नगर के सिवान पर खेतों को काटते हुए नदी बस्ती के करीब पहुंच चुकी है। लो...