Balia News: उतरती लहरों का उत्पात, कोयलावीर बाबा स्थान विलीन
बलिया, सितम्बर 28 -- Balia News: बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सरयू नदी का जलस्तर लगातार घटने के साथ ही उतरती लहरों का उत्पात तेज हो गया है। सुल्तानपुर पोखरा बस्ती के पास नदी का कटान थमता नहीं दिख रहा है। रविवार देर रात तेज कटान के बीच कोयलावीर बाबा का सिद्ध स्थान के साथ ही वहां मौजूद विशाल बरगद व पीपल के पेड़ नदी में समाहित हो गए। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने यह नजारा देखा तो इलाके में दहशत फैल गई। कटान अब गांव की आबादी से करीब सौ मीटर की दूरी पर पहुंच गया है।रविवार को ही विधायक केतकी सिंह ने जिलाधिकारी ज्ञानेन्द्र सिंह के साथ कटान स्थल का निरीक्षण किया था। उन्होंने बाढ़ विभाग के सहायक अभियंता को तत्काल कटानरोधी कार्य कराने के निर्देश दिए थे। इसके बाद बाढ़ खंड की ओर से कोयलावीर बाबा स्थल को बचाने के लिए जियो बैग और मिट्टी भरी बोरियों के जरिए न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.