Balia News: उचक्कों ने झांसा देकर महिला के उड़ाये जेवर
बलिया, अक्टूबर 12 -- Balia News: बांसडीह। इलाके के किर्तुपुर निवासी चंदा देवी को झांसा देकर उचक्के सोमवार को जेवर लेकर फरार हो गये। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। बताया जाता है कि बलिया से कस्बा में पहुंचने के बाद महिला पैदल गांव की तरफ जा रही थी। इसी बीच पहुंचे दो युवकों ने महिला को खतरा बताते हुए जेवर उतारकर पर्स में रखने की सलाह दी। उनकी बातों पर भरोसा कर पीड़िता ने मंगलसूत्र और अन्य गहनें को शरीर से उताकर पर्स में रख लिया। इसके बाद वह रास्ते में एक चबूतरे पर बैठकर आराम करने लगी। बताया जाता है कि दूसरी बार पहुंचे युवकों ने पर्स के अंदर से आभूषण निकाल लिया और फरार हो गये। कुछ देर बाद चंदा को इसकी जानकारी हुई तो वह शोर मचाने लगी लिहाजा भीड़ जमा हो गयी। खबर पाकर पहुंची पुलिस सीसीटीवी कैमरा आदि के जरिये मामले की छ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.