Balia News: ई-रिक्शा सवार महिला से बदमाशों ने मंगलसूत्र छीना
बलिया, सितम्बर 10 -- Balia News: चितबड़ागांव, हिन्दुस्तान संवाद। दिन-दहाड़े तथा सरेराह बाइक सवार बदमाशों ने ई-रिक्शा सवार महिला के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। इसकी जानकारी होते ही खलबली मच गयी। केस दर्ज कर पुलिस की तीन टीमें अपराधियों की तलाश कर रही हैं।स्थानीय थाना क्षेत्र के कारों निवासी माया देवी पत्नी रमेश राजभर बुधवार को कस्बा में सामान खरीदने आयीं थीं। खरीदारी करने के बाद वह ई-रिक्शा पर सवार होकर गांव लौट रही थीं। बताया जाता है कि चितबड़ागांव-गाजीपुर मार्ग पर सुजायत में स्थित पेट्रोल पम्प के पास से गुजरते समय पीछे से एक बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और चलते ई-रिक्शा में मौजूद महिला के गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गये। वारदात के वक्त महिला ने शोर मचाया तो चालक ने ई-रिक्शा रोक दिया। इसके बाद राहगीरों और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.