Balia News: ई-रिक्शा की टक्कर से साइकिल सवार छात्र की मौत
बलिया, अगस्त 11 -- Balia News: फेफना, हिन्दुस्तान संवाद। ई-रिक्शा की टक्कर से मंगलवार को स्कूल जा रहे साइकिल सवार छात्र की मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा समेत चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के मिड्ढ़ा निवासी सुनील पांडेय का 11 वर्षीय पुत्र अर्पित गांव से कुछ दूरी पर एक निजी स्कूल में कक्षा छह में पढ़ाई करता था। वह रोज की तरह मंगलवार की सुबह घर से तैयार होकर साइकिल से विद्यालय जाने के लिए निकला। बताया जाता है कि बलिया-गड़वार मार्ग पर स्थित गोरथाना के पोखरा के गेट के सामने पहुंचा तभी सड़क से एक साथ गुजर रहे दो ई-रिक्शा चालकों ने टक्कर मार दिया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने ई-रिक्शा और चालकों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.