बलिया, जुलाई 22 -- Balia News: मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। मनबढ़ ई-रिक्शा चालक ने मंगलवार की सुबह बस स्टैंड तिराहे पर विकास कार्यों की उपलब्धियों वाला पोस्टर लगने के करीब दो घंटे बाद ही फ़ाड़ दिया। इस दौरान स्टैंड पर तैनात सिपाही मौके से नदारद रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही ई-रिक्शा को भी सीज कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इलाके के छितौनी निवासी ई-रिक्शा चालक रमेश यादव ने पहले तो बीच सड़क पर ई-रिक्शा खड़ा कर तांडव किया और फिर पास में ही लगे पोस्टर को फ़ाड़ दिया। इसके बाद वहां से भाग निकला। बताया जाता है कि पोस्टर करीब दो घंटे पहले ही लगाया गया था, जिस पर क्षेत्रीय विधायक की बड़ी सी तस्वीर थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को पीछा कर पकड़ लिया तथा ई-रिक्शा को सीज कर दिया। थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी...