बलिया, अक्टूबर 14 -- Balia News: बलिया। विधानसभा सामान्य निर्वाचन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में निर्वाचन में उपयोग की जाने वाली इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन और वीवीपैट की प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) का काम शुरू कर दिया गया है, जो एक सप्ताह तक चलेगा। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) के अधिकृत इंजीनियर जिला निर्वाचन अधिकारी की देखरेख में मशीनों की जांच एवं परीक्षण कर रहे हैं। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि प्रत्येक निर्वाचन से पूर्व ईवीएम और वीवीपैट की जांच एवं परीक्षण संबंधित निर्माता कंपनी के अधिकृत इंजीनियरों द्वारा किया जाता है। निर्वाचन में केवल उन्हीं ईवीएम और वीवीपैट का उपयोग किया जाता है, जो प्रथम स्तरीय जांच (एफएलसी) में सफल पाई जाती हैं। इस संबंध में अनुरोध पत्र की प्राप्ति की जानकारी संबंधित द...