बलिया, अगस्त 23 -- Balia News: रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। उप्र कताई मिल (रसड़ा) के श्रमिकों की ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय ब्रम्हाइन सती मंदिर पर बैठक आयोजित हुई। इसमें सबसे पहले रसड़ा विस के दिवंगत विधायक उमाशंकर सिंह को उनके चित्र पर पुष्प चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक का उद्देश्य बैठक को संबोधित करते हुए उप्र कताई मिल मजदूर संघ रसड़ा के अध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा ने कहा कि संघर्ष समिति के आह्वान पर पांच अगस्त 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर पेंशन बढ़ाने की मांग को लेकर हजारों की संख्या में पेंशन धारकों ने धरना-प्रदर्शन किया, किंतु केंद्र सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिए जाने से पेंशन धारकों में गहरा असंतोष है।

सरकार के आश्वासन पर असंतोष मुख्य वक्ता कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार में...