Balia News: ईंट-भट्ठे की खुदाई से बने तालाब में मिली महिला की लाश
बलिया, अक्टूबर 25 -- Balia News: मनियर, हिन्दुस्तान संवाद। ईंट-भट्ठे की खुदाई से बने तालाब में रविवार को करीब 30 वर्षीय महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। तालाब में शव उतराया हुआ देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के शरीर पर काले और लाल रंग का शूट था। उसके दोनों हाथों में हरे रंग की दो-दो चूड़ियां, पैरों में पायल तथा गले में लॉकेट था। मांग में सिंदूर लगा होने के कारण उसके शादीशुदा होने का अनुमान लगाया गया।
महिला के बारे में मिली जानकारी पुलिस के अनुसार वह कुछ दिनों से बुढ़वा ब्रह्म स्थान स्थित धर्मशाला में रह रही थी। यात्रियों के अनुसार महिला ने खुद को मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र की रहने वाली बताया था। बताया जा रहा है कि रविवार सुबह करीब आठ बजे उसने एक दुकानदार के मोबाइल फोन से अपने घर पर बातचीत की थी। इस दौरान उसने कथित रूप स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.