Balia News: इस साल 1.47 लाख हेक्टेयर में होगी गेहूं की बुआई
बलिया, नवम्बर 10 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। शासन की ओर से जिले में रबी फसलों की बुआई का लक्ष्य दो लाख 56 हजार 93 हेक्टेयर रखा गया है। इसमें सर्वाधिक रबी की मुख्य फसल गेहूं का एक लाख 47 हजार 313 हेक्टेयर निर्धारित किया गया है। लक्ष्य निर्धारण के बाद कृषि विभाग रबी सीजन की तैयारी में जुट गया है। जिले में खाद्यान्न (गेहूं, जौ व मक्का) का 157585 हेक्टेयर, दलहनी (चना, मटर, मसूर) 29802 हेक्टेयर व तिलहनी (सरसो, तोरिया व अलसी) 18306 हेक्टेयर रखा गया है। जिला कृषि अधिकारी देवेन्द्र प्रताप सिंह ने किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज, खाद और तकनीकी मदद समय पर मुहैया कराने का भरोसा दिया है। वहीं किसानों को वैज्ञानिक विधि से खेती करने की सलाह दी है ताकि बेहतर उत्पादन हो सके।
बीज और तकनीकी सहायता जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि किसान प्रमाणित बीज के लिए ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.