बलिया, अक्टूबर 2 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जिला उद्यान अधिकारी अलका श्रीवास्तव ने जिले के आलू उत्पादक किसानों को 31 अक्तूबर तक पंजीकरण कराने की अपील किया है। बताया कि पंजीकृत किसानों को ही भामाशाह योजना के तहत निजी कोल्ड स्टोर से आलू निकासी पर सब्सिडी प्रदान किया जा सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया है कि अंतिम तिथि किसी भी आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। यह भी पढ़ें- फार्मर रजिस्ट्री कराएं किसानकिसानों को मिलने वाली सुविधा सरकार आलू उत्पादक किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से बचाने और उन्हें उपज के सही मूल्य दिलाने के लिए यह योजना संचालित की है। इस योजना के तहत उन किसानों को सब्सिडी दी जायेगी, जो निजी कोल्ड स्टोरों में अपना आलू भंडारण किए हैं। निकासी करने पर उन्हें प्रति कुंतल सौ रुपये का अनुदान देने का प्राविाधान है।सरकारी भंडारण केंद्रो...