बलिया, जुलाई 5 -- Balia News: बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (बलिया नगर इकाई) की ओर से शनिवार की शाम पांच बजे से रात नौ बजे तक चंद्रशेखर उद्यान में वन विहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बाल, तरुण, प्रौढ़ एवं वरिष्ठ आयु वर्ग के बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने सहभागिता करते हुए विभिन्न शारीरिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लिया। समापन पर सहभोज का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शाखा के साथ हुआ। इसके उपरांत विविध खेल, योग, व्यायाम तथा संगठनात्मक गतिविधियों के माध्यम से स्वयंसेवकों में अनुशासन, समरसता और पारस्परिक आत्मीयता का वातावरण विकसित किया गया। मुख्य वक्ता गोरक्षप्रांत के प्रांत कार्यवाह विनय सिंह ने अपने बौद्धिक उद्बोधन में कहा कि जो अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर ज्ञान का प्रकाश प्रदान करे, वही वास्तविक अर्थों...