बलिया, अक्टूबर 16 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। आयुर्वेद अस्पतालों की बदहाली को लेकर मरीज और तीमारदारों में नाराजगी बढ़ने लगी है। साथ ही समाजसेवी और संभ्रातजनों में आक्रोश गहराने लगा है, जो कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है। इस समय मौसम परिवर्तन हो रहा है, लिहाजा जोड़ों में दर्द, सर्दी, जुखाम, खांसी आदि की परेशानियां बढ़ जाती है। उपचार के लिए मरीज जब अस्पताल पहुंचते हैं तो कहीं डॉक्टर ही नदारद मिलते हैं, कहीं डॉक्टर हैं तो पर्याप्त दवाएं नहीं हैं। आयुर्वेद विभाग के पास गोदन्ती भस्म, महानारायण तेल, पंचगव्य घृत, अश्वगंधारिष्ट, दशमूलारिष्ट सहित दो दर्जन से अधिक महत्वपूर्ण दवाओं का स्टॉक खत्म हो चुका है। लिहाजा मरीज और तीमारदारों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। 'हिन्दुस्तान' टीम ने शुक्रवार को कुछ अस्पतालों की पड़ताल किया, तो मरीज-तीमारदारों के...