बलिया, जुलाई 26 -- Balia News: बैरिया। जमीन के विवाद में शनिवार को दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी। इस घटना में एक पक्ष का 30 वर्षीय नन्हे पुत्र कासिम घायल हो गया। उसका इलाज सीएचसी सोनबरसा पर कराया गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया है। नन्हें का कहना है कि बाजार से लौटते समय रास्ते में आरोपियों ने हमला कर घायल कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...