बलिया, सितम्बर 27 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। आठ बार के विधायक समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता, पूर्व मंत्री रामगोविन्द चौधरी का अंतिम संस्कार रविवार को उनके पैतृक गांव सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गोसाईंपुर में सरयू नदी के तट पर किया जाएगा। पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर शनिवार को लखनऊ से सड़क मार्ग से यहां लाया गया। बलिया शहर के पानी टंकी चौराहा के पास स्थित आवास पर लाया गया। वहां से पार्टी कार्यालय के अलावा उनके मौजूदा निर्वाचन क्षेत्र बांसडीह के विभिन्न इलाकों से होते हुए देर शाम को गोसाईंपुर स्थित पैतृक आवास पहुंचे। यह भी पढ़ें- वरिष्ठ सपा नेता रामगोविंद चौधरी के निधन पर अखिलेश ने जताया शोक, कहा- समाजवादी आंदोलन को क्षतिसंताप की यात्रा पूर्व मंत्री का पार्थिव शरीर लेकर परिजन, समर्थक, शुभचिंतक और पार्टी कार्यकर्ता शनिवार की...