Balia News: आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा
बलिया, जुलाई 16 -- Balia News: बलिया। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) की ओर से 16 जुलाई यानि आज गुरुवार को 'श्री जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव- 2026' का आयोजन होगा। संस्थान की ओर से भगवान श्रीजगन्नाथ, बलभद्र एवं सुभद्रा महारानी की दिव्य रथयात्रा रामपुर उदयभान स्थित इस्कॉन केंद्र से शाम चार बजे विधि-विधान से निकलेगी, जो टीडी कॉलेज चौराहा, गड़वार तिराहा, रेलवे क्रासिंग, चित्तू पांडेय चौराहा, स्टेशन रोड, चौक होते हुए बापू भवन टाउन हाल पहुंचेगी। अगले दिन यानि 17 जुलाई को टाउन हाल में शाम चार से रात साढ़े आठ बजे तक जगन्नाथ मेला का आयोजन किया जायेगा जो 23 जुलाई तक चलेगा। आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में प्रतिदिन भगवान जगन्नाथ की कथा, हरिनाम संकीर्तन, सांस्कृति कार्यक्रम भक्तिमय नृत्य की प्रस्तुति होगी। यह भी पढ़ें- जगन्नाथ धाम जा रहे तो पुर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.