Balia News: आज निकलेगा महावीरी झंडा जुलूस
बलिया, अगस्त 24 -- Balia News: सुखपुरा। कस्बा के दक्षिणी छोर स्थित सुनर सती के पोखरे पर बजरंग बली स्थान से निकलने वाला महावीरी झन्डा जुलूस की तैयारियां पूर्ण हो चुकी है। 25 अगस्त यानि आज मंगलवार को परंपरा और आस्था का प्रतीक ऐतिहासिक महावीरी झंडा जुलूस दोपहर 12 बजे से हर्षोल्लास के साथ निकाला जाएगा। हनुमान मंदिर से पूजन-अर्चन के बाद निकलने वाला यह जुलूस कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। जुलूस में गाजे-बाजे, आकर्षक झांकियों तथा अखाड़ों के खिलाड़ियों द्वारा पारंपरिक कला-कौशल का प्रदर्शन करेंगे। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस फोर्स का इंतजाम किया गया है। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: महावीरी झंडा जुलूस में युवाओं ने दिखाए करतब
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.