बलिया, सितम्बर 14 -- Balia News: सुखपुरा। कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) को शीघ्र चालू कराने तथा अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को लेकर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग को लेकर क्षेत्रीय लोगों की ओर से 15 सितंबर को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। क्षेत्रवासियों का कहना है कि सुखपुरा अस्पताल लंबे समय से अव्यवस्थाओं और आवश्यक संसाधनों की कमी से जूझ रहा है। अस्पताल के संचालन को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बनी हुई है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बड़कोट अस्पताल में चिकित्सकों की मांग को लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...