Balia News: आकाशीय बिजली से वृद्धा की मौत
बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: नगरा। थाना क्षेत्र के भीमपुरा नम्बर दो गांव में गुरुवार को बिगड़े मौसम के बीच घर के बाहर काम कर रही वृद्ध महिला आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में परिजनों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। भीमपुरा गांव निवासी 65 वर्षीय रमावती अपने घर के बाहर काम कर रही थी। इसी बीच बिगड़े मौसम के कारण आकाशीय बिजली गिर पड़ी। जिसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। आसपास के लोगों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.