बलिया, नवम्बर 3 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ सीएम डैशबोर्ड एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक हुई। इसमें खराब प्रगति और शिकायतों के फीडबैक में लापरवाही पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। विद्युत, समाज कल्याण, दुग्ध, दिव्यांगजन, जिला अस्पताल, डूडा, मनरेगा एवं कृषि विभाग में फीडबैक लेने की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिया कि फीडबैक की स्थिति 80 प्रतिशत से कम नहीं होनी चाहिए। ब्लॉक स्तर पर भी बीडीओ, पंचायत एवं बीईओ द्वारा फीडबैक में लापरवाही पर डीडीओ को निर्देशित किया।

योजनाओं के फीडबैक और रैंकिंग पर निर्देश सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा के दौरान पीएम सूर्य घ...