बलिया, जुलाई 24 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की बलिया इकाई तथा नर्सिंग होम एसोसिएशन के पदाधिकारियों का चुनाव शहर के विशनीपुर स्थित होटल में हुआ। इस दौरान सर्वसम्मति से डा. बीके गुप्त को आईएमए का अध्यक्ष और डा. पीके सिंह को बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।चुनाव अधिकारी डा. पीके सिंह ने बताया कि आईएमए के सेक्रेटरी पद पर डा. आकाश सिंह तथा ट्रेजरार के पद पर डा. करन सिंह चौहान को सर्वसम्मत से निर्विरोध चुना गया। जबकि बलिया नर्सिंग होम एसोसिएशन के सचिव के पद पर डा. सौरभ राय तथा ट्रेजरार के पद पर डा. एम. आलम को मनोनीत किया गया। चुनाव अधिकारी ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते उन्हें पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस मौके पर डा. अशोक कुमार सिंह, डा. डी. राय, डा. अमिता सिंह, डा. सुजीत कुमार, डा. प...