बलिया, अगस्त 30 -- Balia News: पूर। क्षेत्र के सहुलाई स्थित सहूलेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में चल रहे सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन काशी विश्वनाथ धाम से पधारे कथावाचक पं. शीतल प्रकाश महाराज ने राजा परीक्षित के श्राप प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि अहंकार, लालच और दुर्विचार मनुष्य के पतन का प्रमुख कारण बनते हैं। शुभारंभ सुरेश सिंह, वरिष्ठ शिक्षक पंचानन तिवारी, ललित नारायण तथा युवा शिक्षाविद डॉ. शैलेश सिंह शौर्य ने श्रीमद्भागवत भगवान का पूजन एवं पुष्प अर्पित किया तथा कथावाचक पं. शीतल प्रकाश महाराज का माल्यार्पण कर किया। महाराज ने कहा कि राजा परीक्षित का जीवन मानव समाज के लिए प्रेरणादायी है। यह भी पढ़ें- Balia News: संतों के सानिध्य से मिलेगी सांसारिक दु:खों से मुक्ति अहंकार और लालच के कारण किए गए कर्मों का दुष्परिणाम उन...