Balia News: अस्पताल रोड पर लावरिस मिली दो बच्चियां
बलिया, नवम्बर 3 -- Balia News: सिकन्दरपुर। कस्बा के अस्पताल-पॉवर हाउस मार्ग पर मंगलवार को दो और तीन साल की दो बच्चियां लावारिस मिली। लोगों की जुटी भीड़ में से किसी ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। खबर पाकर पहुंचे पुलिस चौकी के जवान दोनों लड़कियों को साथ लेकर चले गये। लोगों का कहना है कि दोनों अपना तथा अपने परिजनों का नाम-पता नहीं बता पा रही है। सोशल मिडिया के जरिये पुलिस उनके घरवालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। इसको लेकर लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.