बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बांसडीहरोड। इलाके के सरांक गांव में रात में जनरल स्टोर की दुकान पर अश्लील गाना बजाने का विरोध करने पर कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। सरांक निवासी रणविजय सिंह ने पुलिस को बताया है कि थाने में तहरीर देकर बताया कि उसके घर के पास स्थित दुकान पर देर रात तक तेज आवाज में अश्लील गाने बजाए जाते हैं, जिससे बच्चों की पढ़ाई में बाधा पहुंचती है। उनका कहना है कि कुछ दिनों पहले इसका विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...