बलिया, अक्टूबर 9 -- Balia News: बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला खनन अधिकारी सौरभ कुमार ने अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ सघन अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। छह से आठ अक्तूबर तक चले तीन दिवसीय विशेष चेकिंग अभियान के दौरान करीब पांच सौ वाहनों की जांच की गई। इस दौरान बिना वैध अंतरराज्यीय परिवहन प्रपत्र (आईएसटीपी) के मौरंग, गिट्टी समेत अन्य उप-खनिजों का परिवहन करते पाए गए 60 वाहनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई। इन वाहनों पर कुल 30 लाख 51 हजार 760 रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जिसे मौके पर ही जमा भी करा लिया गया।खनन विभाग की प्रवर्तन टीम ने अभियान के तहत बिहार से उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करने वाले खनिज परिवहन वाहनों की गहन जांच की। जांच में उन वाहनों पर विशेष नजर रखी गई, जो आवश्यक अंतरराज्यीय परिव...