Balia News: अलग-अलग सड़क हादसों में 12 लोग घायल
बलिया, अक्टूबर 29 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग जगहों पर गुरुवार को हुए सड़क हादसों में चालक-खलासी समेत एक दर्जन लोग घायल हो गये। सभी को नजदीक के अस्पतालों पर पहुंचाया गया जहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद कुछ को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस वाहनों को कब्जा में लेकर तहकीकात कर रही है।
रेवती में डंपर और पिकअप की टक्कर रेवती, हिसं के अनुसार रेवती-सहतवार मार्ग पर इलाके के गायघाट में स्थित मां पचरुखा देवी मंदिर के पास गुरुवार की सुबह डंपर और पिकप में आमने-सामने की टक्कर हो गयी। बताया जाता है कि डंपर लाल बालू लादकर सहतवार की तरफ जा रहा था, जबकि आलू लदा पिकअप कस्बा की तरफ आ रहा था। इस घटना में पिकअप चालक बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा निवासी 28 वर्षीय अजय राजभर तथा खलासी 20 वर्षीय नीरज गुप्ता घायल हो गये। दोनों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.