बलिया, अगस्त 3 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। जनपद के अलग-अलग दो थानों की पुलिस ने हत्या के प्रयास के चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने सभी का चालान कर दिया।

गिरफ्तारी की प्रक्रिया रेवती, हिसं के अनुसार स्थानीय पुलिस ने इलाके के गोपाल नगर (शिवाल मठिया) निवासी प्रहलाद यादव तथा बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के सारंगपुर निवासी मंटू यादव को टीएस बंधा के पास से पकड़ लिया। पुलिस का कहना है कि कुछ दिनों पहले दोनों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त डंडा को भी बरामद कर लिया है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसआई कुलजीत, सिपाही अर्जुन यादव, विकास पांडेय, अभिषेक यादव आदि थे।

जमीन विवाद का मामला रसड़ा, हिसं के अनुसार स्थानीय कोतवाली पुलिस ने कामसीपुर निवासी दीपक यादव...