बलिया, जुलाई 24 -- Balia News: बांसडीह। क्षेत्र के अलग-अलग जगहों की रहने वाली दो किशोरी कुछ दिनों में लापता हो गयी। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस तहकीकात कर रही है। एक किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि लड़की स्थानान्तरण प्रमाण पत्र लेने स्कूल गई थी। हालांकि देर तक वापस नहीं लौटी तो खोजबीन की गयी, लेकिन उसका पता नहीं चल सका। इसी प्रकार इलाके के एक गांव की रहने वाली किशोरी के परिजनों ने पुलिस को बताया है कि दोकटी निवासी भानू प्रताप सिंह बहला- फुसलाकर भगा ले गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...