Balia News: अर्घ्य के समय घाटों पर दिखी आराधना की अद्भुत छटा
बलिया, नवम्बर 16 -- Balia News: बलिया, हिन्दुस्तान टीम। महापर्व छठ पर रविवार को दोपहर बाद से ही जिले के शहर, कस्बा और गांव के आस्थावानों के गंगा घाटों और सरोवरों के किनारे या कृत्रिम जलाशयों के पास स्थित घाटों पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। माथे पर दउरा लिए और छठी मइया की प्राचीन 'कांच ही बांस के बहंगिया, बहंगी लचकत जाय' आदि गीत गाते हुए श्रद्धालु घाट की ओर बढ़ रहे थे। कई लोग दंडवत होते हुए घाटों पर पहुंचे। शाम होते ही पांच बजे के बाद महिलाओं ने भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार जनपद में 1172 स्थानों पर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। यह भी पढ़ें- Varanasi News: गंगा तट पर लहराया आस्था का सागर छठ के पूजा की तैयारी कई दिनों से चल रही थी। सुबह से ही घरों में प्रसाद (ठेकुआ-पूड़ी) बनाने में महिलाएं जुट गयी थीं। दोपहर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.