बलिया, जुलाई 18 -- Balia News: नगरा। इलाके के ताड़ीबड़ागांव के सकहा में स्थित काली माता मंदिर में में स्थापित प्रतिमा को अराजक तत्वों ने शुक्रवार की रात क्षतिग्रस्त कर दिया। शनिवार की सुबह पूजा-पाठ करने पहुंचे ग्रामीणों की नजर पड़ी तो हलचल मच गयी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर में जुट गये। खबर पाकर पहुंची पुलिस ने बातचीत कर मामले की जानकारी ली। पुलिस का कहना था कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। इस घटना से गांव में तनाव पसरा हुआ है। लोग आरोपियों को पकड़ने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...