Balia News: अराजकतत्वों ने क्षतिग्रस्त की बाबा साहब की प्रतिमा
बलिया, जुलाई 30 -- Balia News: भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के गौरा गांव में बुधवार की रात अराजकतत्वों ने बाबा साहब डॉ भीमराव आम्बेडकर के प्रतिमा की अंगुली को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार की सुबह इस घटना की जानकारी होते ही ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वे नई प्रतिमा लगवाने की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार राजेश कुमार , सीओ रसड़ा रजनीश कुमार और थाना प्रभारी रवि कुमार पहुंचे। ग्रामीणों से बात कर नई प्रतिमा और सीसीटीवी कैमरा लगवाया। इसके बाद ग्रामीण शांत हो गए।गौरा गांव के नहर मार्ग पर दलित बस्ती के पास बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित है। बुधवार की रात कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिमा के संविधान लिए हाथों को क्षतिग्रस्त कर दिया। गुरुवार की सुबह बस्ती के लोगों की नजर गई तो आक्रोश बढ़ गया। लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.