बलिया, अगस्त 14 -- Balia News: बेल्थरारोड। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शुक्रवार को बेल्थरारोड नगर में तिरंगा यात्रा निकाली गई, इससे पूरा नगर राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। इसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। अलग-अलग समुदायों से आने वाली छात्राओं ने एक साथ तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाए। यात्रा में मां भारती के स्वरूप में चल रही छात्रा लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से नगर का वातावरण गूंजता रहा। यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को केवल आयोजन तक ही सीमित रखने की बजाय युवाओं में राष्ट्र के प्रति सम्मान, जिम्मेदारी और एकता की भावना का संदेश दिया। यह भी पढ़ें- सरमेरा बाजार में 1000 फीट लंबे तिरंगे के साथ निकली यात्रा विशाल तिरंगा और मां भारती की स्वरूप के साथ आगे बढ़...