Balia News: अब सरसो, चना और मसूर की भी खरीद करेगी सरकार
बलिया, अक्टूबर 28 -- Balia News: भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि गेहूं और धान की तर्ज पर अब सरकार सरसों, चना और मसूर की भी खरीद करेगी। इसके लिए प्रदेश भर में क्रय केन्द्र खोले जाएंगे। इससे किसानों को उनकी उपज की बेहतर कीमत मिल सकेगी और उनका मुनाफा बढ़ेगा। उन्होंने जननायक बाबू मैनेजर सिंह कृषि विज्ञान केन्द्र (सोहांव) में संसाधनों के लिए ढाई करोड़ रुपये और उन्नत यंत्र देने की घोषणा की।किसानों की उपज खरीदने और बीज अनुदान की घोषणा बलिया के गांधी और द्वाबा (अब बैरिया) के मालवीय कहे जाने वाले पूर्व विधायक स्व. मैनेजर सिंह की 33वीं पुण्यतिथि पर कृषि विज्ञान केन्द्र पर बुधवार को किसान सम्मान समारोह और गोष्ठी का आयोजन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि कृषि मंत्री ने स्व. मैनेजर सिंह के साथ अपने संबंधों को याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.