Balia News: अनियंत्रित होकर सड़क से उतरी गाड़ी में मिले पांच गोवंश
बलिया, अक्टूबर 31 -- Balia News: भरौली, हिन्दुस्तान संवाद। नरहीं थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी कोरंटाडीह के ग्राम सभा उजियार के पास अनियंत्रित चार पहिया वाहन सड़क से नीचे उतर गया। काफी प्रयास के बाद भी जब वाहन सड़क पर नहीं चढ़ पाया तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंचे कोरण्टाडीह चौकी प्रभारी ने देखा तो उसमें पांच गोवंश लदे हुए थे। शुक्रवार की भोर में लगभग 5 बजे गाजीपुर की तरफ से भरौली की ओर जा रही एक तिरपाल से ढंकी चारपहिया गाड़ी पर चौकी प्रभारी की नजर पड़ी। गाड़ी का नंबर प्लेट भी नहीं था। शक होने पर चौकी प्रभारी ने गाड़ी का पीछा किया। चालक गाड़ी को भगाने लग। तेज रफ्तार और सड़क पर फिसलन के कारण गाड़ी उजियार गांव के पास सड़क से उतर गई। काफी प्रयास के बाद भी जब गाड़ी सड़क पर नहीं चढ़ पाई तो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। चौकी प्रभारी ने पास ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.