Balia News: अधिवक्ता के निधन पर जताया शोक
बलिया, अगस्त 12 -- Balia News: रसड़ा। अधिवक्ता बार एसोसिएशन रसड़ा के सदस्यों की बुधवार को सिविल कोर्ट परिसर में शोक सभा आयोजित हुई। इसमें कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन बलिया के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश दूबे व उनकी पत्नी इंदू देवी के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर गहरी शोक संवेदना जतायी गई। इस दुख की घड़ी में परिवार को सहन शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई। शोक सभा के बाद सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहे। इस दौरान एसोसिएशन के अध्यक्ष रामशब्द यादव, भुवनेंद्र सिंह, इंद्रदेव प्रसाद, द्वारिका सिंह, सुशील सिंह, दीपक रावत, राजेश यादव, अमित मणि त्रिपाठी, अजय यादव, गुड़िया रानी, जावेद अख्तर, अजय सिंह, रविकांत शर्मा, मनोज वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.