Balia News: अधिवक्ताओं का धरना तीसरे दिन जारी
बलिया, जुलाई 25 -- Balia News: बैरिया। तहसील बार एसोसिएशन बैरिया के अधिवक्ताओं द्वारा अपनी मांगों को लेकर शनिवार को तीसरे दिन एसडीएम न्यायालय पर धरना जारी रखा। अधिवक्ताओं पर एफआईआर लिखवाने वाले संविदा भुलेख कम्प्यूटर आपरेटर शैलेस भारती को जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम शशिभूषण ने तहसील से हटा दिया है। आज अधिवक्ताओं के समर्थन में क्रिमिनल बार एसोसिएशन बलिया के पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंद्र श्रीवास्तव अपने सहयोगी अधिवक्ताओं के साथ धरना स्थल पर पहुंचे। कहा कि अगर एफआईआर वापस नहीं होता है तो एफआईआर करने वाले पर भी एफआईआर होना चाहिए। चेतावनी दी कि अगर 27 जुलाई यानि सोमवार तक इस मामले का समाधान नहीं होता है तो क्रिमिनल बार एसोसिएशन भी हड़ताल में शामिल होगा। इस मौके पर राकेश मिश्रा, महामंत्री राजकुमार तिवारी अधिवक्ता अक्षयवर पांडेय, शिवाजी सिंह, राज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.