Balia News: अधिवक्ताओं का धरना, बातचीत को पहुंचे एसडीएम
बलिया, जुलाई 23 -- Balia News: बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। एक पखवाड़ा पहले बैरिया तहसील में संविदा के भू-राजस्व कार्यालय में तैनात भूलेख ऑपरेटर शैलेस भारती के साथ कथित मारपीट व गाली-गलौज के मामले में अधिवक्ताओं पर दर्ज मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं ने गुरुवार को एसडीएम कार्यालय के समक्ष धरना दिया। अधिवक्ताओं ने तहसील व जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।धरना स्थल पर पहुंचे एसडीएम ने अबतक हुई घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अधिवक्ताओं से बातचीत के माध्यम से समाधान का सुझाव दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि इसके लिए प्रतिनिधिमंडल जाएगा। हड़ताल के चलते गुरुवार को भी न्यायिक कार्य ठप रहा। इस दौरान राजकुमार तिवारी, चंद्रशेखर यादव, देवेंद्र मिश्र, शिवाजी सिंह, रुद्रदेव कुंवर, रामप्रकाश सिंह, ओमकार पांडेय, कर्मवीर तिवारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.