बलिया, जुलाई 2 -- Balia News: बलिया, संवाददाता। अदरा नक्षत्र में बुधवार की दोपहर शहर और आसपास के इलाकों में झमाझम बरसात हुई। इसके चलते लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। बारिश से शहर के कुछ जगहों पर जल जमाव हो गया जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Chandauli News: झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी एवं उमस से मिली राहतबारिश से राहत आम तौर पर अदरा नक्षत्र में ठीकठाक बरसात होती है। हालांकि इस साल एक दिन हल्की बूंदाबादी हुई थी। ऐसे में लोग बेहतर बारिश का इंतजार कर रहे थे। हालांकि अदरा नक्षत्र को चढ़े हुए करीब नौ दिनों का लम्बा समय बीत गया था। इसी बीच इंद्रदेव ने लोगों की इस मुराद को बुधवार को पूरा कर दिया। अचानक आसमान पर बादलों ने डेरा जमा लिया और कुछ देर में बारिश होने लगी। रुक-रुक दो से तीन बार में हुई बरसात से लोगों को ग...