Balia News: अजय मिश्र को मिली नई जिम्मेदारी
बलिया, अक्टूबर 11 -- Balia News: बेल्थररोड। सनातन समर्थक पार्टी ने संगठनात्मक विस्तार करते हुए क्षेत्र के चंदाडीह निवासी अजय कुमार मिश्र को बेल्थरारोड विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उन्हें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विजय प्रताप आर्य ने सौंपी है। अजय मिश्र को विधानसभा प्रभारी बनाए जाने की जानकारी मिलने के बाद उनके शुभचिंतकों एवं परिचितों में खुशी का माहौल है। सभी ने इसके लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। नई जिम्मेदारी मिलने पर मिश्र ने कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास जताया है, वह उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। इस दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.