Balia News: अगलगी में तीन झोपड़ियां जलीं, घरेलू सामान हुए नष्ट
बलिया, सितम्बर 30 -- Balia News: लालगंज हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के शिवपुर कपूर दियर ग्राम पंचायत के सेमरिया डेरा में बुधवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लग गयी। इस घटना में तीन लोगों के रिहायशी झोपड़ियों के साथ ही घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। अगलगी के बाद सभी पीड़ित परिवार आसमान के नीचे जीवन-बसर करने को विवश है।सेमरिया डेरा निवासी खेदू यादव के घर में अज्ञात कारणों से आग लग गयी। लपटों और धुआं को देखकर जब तक लोग पहुंचे आग ने पांव पसारते हुए पड़ोस के योगेंद्र यादव और नंदकिशोर यादव की रिहायशी झोपड़ियों को चपेट में ले लिया। काफी प्रयास के बाद जब तक आग शांत हुई तब तक तीनों लोगों के झोपड़ियों समेत उसमें मौजूद घर-गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार के अनुसार अगलगी में साइकिल, चारपाई, भूसा के साथ ही अन्य घरेलू सामान आग की भेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.