Balia News: अगलगी की दो घटनाओं में चार झोपड़ियां जलीं
बलिया, अक्टूबर 30 -- Balia News: रामगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। हल्दी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मझौवा के पुरवा रासबिहारी नगर तथा पचरुखिया ढाले के पास बुधवार की रात अगलगी की दो घटनाओं में चार झोपड़ियां और उसमें रखा हजारों का समान जलकर राख हो गया। घटना की सूचना पीड़ितों ने क्षेत्रीय लेखपाल को दे दी है। हालांकि अब तक मौका मुआयना नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि करीब 11 बजे रात को रासबिहारी नगर के गजेन्द्र प्रजापति की झोपड़ी मे अज्ञात कारणों से आग लग गयी। परिवार के लोग जब तक कुछ समझ पाते, आग ने पास के मनु प्रजापति की झोपड़ी को भी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों ने अथक परिश्रम के बाद आग पर काबू पाया। घटना में पीड़ितों की गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया।उधर, इसके कुछ दूरी पर स्थित विधवा सोनामती प्रजापति की झोपड़ी में भी अचानक अज्ञात कारणों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.